फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shyam lovers danced fiercely in Shree Shyam Vandana Mahotsav

श्री श्याम वंदना महोत्सव में जमकर झूमे श्याम प्रेमी

Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shyam lovers danced fiercely in Shree Shyam Vandana Mahotsav
श्री बालाजी धाम में भजन गायक कन्हैया मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट करते महंत सुशील शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह(सहारनपुर)। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्री खाटू श्याम जागरण में विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने भक्तिरस की ऐसी गंगा बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक गोते लगाते रहे। जागरण में यूपी के विभिन्न जनपदों के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली सहित अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए।
विज्ञापन

पवित्र कंकराली सरोवर में आयोजित श्री श्याम जागरण में बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा और शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। इससे पूर्व गणेशादि देव व नवग्रहों का आह्वान सचिन गोयल एवं प्रदीप गोयल ने किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भजन गायक कन्हैया मित्तल को पगड़ी पहनाई, सांसद प्रदीप चौधरी ने इत्रसेवा और विधायक किरत सिंह ने 56 भोग का प्रसाद लगाया। गजानन सरकार पधारों कीर्तन की तैयारी है के साथ पीयूष गोयल ने कीर्तन का शुभारंभ किया। कन्हैया मित्तल के आते ही वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कन्हैया मित्तल ने खाटू जाने के लिए तैयार रहता है, खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया, हम हारे हारे खाटू के सहारे, तुमसे ना बोलूं तो बता फिर किससे बोलूं, जिनके घर में श्याम विराजें उनको चिंता होती नहीं और जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं आदि भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। मंच संचालन रविशंकर गर्ग ने किया। चौ. सत्यपाल सिंह, अजित राणा, शीसपाल, संजय कम्हेडा, नक्षत्रपाल सिंह, राजीव नामदेव, जितेन्द्र जागलान, राकेश आर्य, सुशील कम्हेडा, दीपक गर्ग, आलोक मितल आदि रहे। आयोजन में वैभव अग्रवाल, शुभम गर्ग, राकेश सैनी, विनीत गोयल, शशांक गोयल, रजत गर्ग, जितेन्द्र पिपलानी, मनीष डोबी व सीटू, मुकेश बंसल, दिनेश गोयल, दीशू नामदेव, शुभम, निखिल गर्ग, मामचंद, अशोक गर्ग, सुशील सिंघल, अर्पित बंसल, समर्थ गोयल, सिद्धार्थ गोयल, उदित गर्ग, आदित्य जिंदल, सोनू, सुनील जिंदल यश गोयल, शाश्वत बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल ने श्री बालाजी धाम में अर्पित किया एक किलो चांदी का छत्र
गंगोह। रामभक्त भजन गायक कन्हैया मित्तल ने गंगोह पहुंच कर सर्वप्रथम श्री बालाजी धाम में बालाजी के दर्शन किए और महंत सुशील शर्मा के माध्यम से बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बालाजी महाराज की प्रतिमा के लिए एक किग्रा चांदी का छत्र अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed