फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shyam Bihari Mishra remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए श्याम बिहारी मिश्रा

Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shyam Bihari Mishra remembered on his birth anniversary
सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारी नेता रहे स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का भावपूर्ण स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा व्यापारियों के मसीहा थे, उन्होंने जीवन भर व्यापारियों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। व्यापारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन सभागार में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के मसीहा थे। उन्होंने उस समय व्यापार मंडल की नींव रखी जिस समय इंस्पेक्टर राज जोरों पर था। उन्होंने व्यापारियों के हकों की लड़ाई के लिए देश भर के व्यापारियों को एकजुट किया और इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आज उनके पदचिह्नों पर चलकर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा के जन्मदिन आठ मई को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, कृष्णलाल ठक्कर, महेश नारंग, सरदार राजपाल सिंह, राजीव मदान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संजय भसीन, गुलशन अनेजा, डीके गुप्ता, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, संजय गुप्ता, सुरेश सलूजा, गौरव जैन, सुधीर सेठी, जसवीर सिंह बत्रा, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed