फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shut down 55 clinics operating without registration

Saharanpur News: बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित 55 क्लीनिक बंद कराए

Wed, 17 May 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shut down 55 clinics operating without registration
सहारनपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक खुले हैं। पिछले दिनों शासन से अपंजीकृत क्लीनिकों की लिस्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर 55 को बंद कराया गया। सबसे ज्यादा महानगर, मुजफ्फराबाद और पुवांरका ब्लॉक क्षेत्र में संचालित होते मिले।
विज्ञापन

शहर के अलावा तहसीलों, ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में क्लीनिक का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। एक तो इनका रजिस्ट्रेशन नहीं है। वहीं अन्य निर्धारित मानकों का भी पालन वहां नहीं किया जा रहा है। ऐसे क्लीनिकों में अप्रशिक्षित लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों शासन से आई सूची में हुआ। स्वास्थ्य विभाग को 55 ऐसे क्लीनिकों की लिस्ट मिली, जो शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों में भी बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल जैन ने सूची के आधार पर क्लीनिकों को चिह्नित किया और सूचीवार क्लीनिकों पर छापा मारा। जो क्लीनिक खुले मिले, उन्हें बंद कराया गया। महानगर में 19, मुजफ्फराबाद में नौ और पुवांरका ब्लॉक क्षेत्र में सात क्लीनिक बंद कराए गए। इनके अलावा अन्य जगहों पर क्लीनिक बंद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिली सूची के आधार पर 55 क्लीनिक बंद कराए गए हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। किसी भी सूरत में अपंजीकृत क्लीनिक, पैथोलॉजी और अस्पतालों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण चल रहा है, जो 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।

- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed