फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Krishna Janmashtami processions taken out with bands

बैंड बाजों संग निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्राएं

Sun, 21 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami processions taken out with bands
रामपुर मनिहारान में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल गणेशजी की झांकी - फोटो : SAHARANPUR
बैंड बाजों संग निकालीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्राएं
विज्ञापन

चिलकाना/नागल/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियों के साथ ही देवी देवताओं के मनमोहक स्वरूप रहे।
शनिवार शाम सुल्तानपुर के बाजार वाले शिव मंदिर से बाल गोपाल श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में श्री कृष्ण जी से संबंधित अनेक झांकियां शामिल थी। बैंड बाजे धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के बड़े भाई विकेश चौधरी, समाजसेवी जयनाथ शर्मा, राजीव कुमार सिंघल, चेयरमैन अकबर कुरैशी ने किया। शोभायात्रा में कमेटी प्रधान शिव कुमार सैनी, चमन लाल सैनी, चौधरी देवी सिंह, अनिल कश्यप, सीताराम सैनी, अरुण कुमार, निशांक जैन, संजय सैनी, गौरव जैन, आकाश काशी रहे। नागल के गांव कोटा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। अमर सिंह राणा, जयपाल सिंह, मनीष अग्रवाल, दिनेश राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, मिंटू, मोहित, बुध सिंह राणा, विपिन अग्रवाल, संजय राणा, छोटन राणा रहे। रामपुर मनिहारान में श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में सिद्ध पीठ श्री ठाकुर द्वारा मंदिर से ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकियों का उद्घाटन सचिन धीमान, गौरव मित्तल, मदन बाटला, कस्बा इंचार्ज विकास, प्रमोद कौशिक,संजय ने फीता कटकर किया। सभा की ओर से सभी को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण राधा, श्री ठाकुर जी की पालकी सहित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा मंदिर श्री ठाकुरद्वारा से शुरू होकर मोहल्ला कायस्तान, महल, गंगाराम, पीठ बाजार, दिल्ली रोड, मेन बाजार, मोहल्ला महाजनान, इकराम से होती हुई वापस मंदिर श्री ठाकुरद्वारा पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में प्रधान जयराज चौधरी, पंडित दिग्विजय भारद्वाज, राजू पांचाल, विनोद प्रजापति, नरेंद्र, कुलबीर सैनी, ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन

रासलीला में फूलों से खेली होली
गंगोह। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल एवं वंदे मातरम् राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में रासलीला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ संस्था अध्यक्षा शालू चौधरी, रुचि मित्तल, दीपा नामदेव, रीतू गोयल, अंशुल शर्मा, नीरज चौधरी, सोनिया सैनी, अंजलि धार्या, स्वाति एरन, प्रीति मित्तल, रुचि गोयल, रुपाली अग्रवाल, खुशी नागपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्त्रस्म में सहारनपुर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य का आयोजन किया गया, जिसे देखकर भक्त गण भावविभोर हो गये। अंत में कृष्ण जन्म के समय फूलों की होली खेलकर कार्यक्त्रस्म का समापन किया गया। संवाद

सुल्तानपुर की शोभायात्रा में शामिल पालकी उठाते श्रद्धालु

सुल्तानपुर की शोभायात्रा में शामिल पालकी उठाते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

सुल्तानपुर में नंदी के साथ भगवान शंकर का स्वरुप

सुल्तानपुर में नंदी के साथ भगवान शंकर का स्वरुप- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed