फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Krishna Gyan Mandir Padyatra will stay tonight in Chhutmalpur

छुटमलपुर में आज रात्रि प्रवास करेगी श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर पदयात्रा

Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Gyan Mandir Padyatra will stay tonight in Chhutmalpur
छुटमलपुर। श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के 24 वें वार्षिकोत्सव एवं पद यात्रा महोत्सव के तहत देहरादून से कुरुक्षेत्र तक निकाली जा रही पदयात्रा का कसबे में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। पद यात्रा में शामिल साधु संत शुक्रवार की रात छुटमलपुर में प्रवास कर सत्संग से लाभान्वित करेंगे।
विज्ञापन

यात्रा के स्वागत के लिए कसबे भर में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नवीन खुराना ने बताया कि पदयात्रा का छुटमलपुर नगर पंचायत के फतेहपुर भादो में पुष्पवर्षा के साथ स्वागत होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम छुटमलपुर के रुड़की रोड स्थित एएचपी इंटर कालेज में होगा। इस दौरान यात्रा के साथ चल रहे अनूप मुनि महानुभाव पंजाबी श्रद्धालुओं के साथ सत्संग भी करेंगे। बताया कि श्रीमद्भागवत गीता के आधार पर समाज प्रबोधन के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे साधु संत भागेदारी करेंगे। यात्रा रात्रि प्रवास के बाद शनिवार की सुबह सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। छह नवंबर को पदयात्रा का समापन कुरुक्षेत्र हरियाणा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed