फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shri Agrodham to be constructed in Meerut; 50-bed hospital to be built: Vineet Agarwal Sharda

मेरठ में होगा श्री अग्रोधाम का निर्माण, 50 बेड का बनेगा अस्पताल : विनीत अग्रवाल शारदा

Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Agrodham to be constructed in Meerut; 50-bed hospital to be built: Vineet Agarwal Sharda
सहारनपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष, विनीत अग्रवाल ने शारदा नगर स्थित नकुड़ चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता के आवास पर बैठक की। कहा कि मेरठ में श्री अग्रोधाम का निर्माण कराया गया, जिसमें 50 बेड का अस्पताल भी बनेगा। वहां मरीजों का निशुल्क उपचार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन आदर्श है। महाराजा अग्रसेन का समाजवाद आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट मेरठ में श्री अग्रोधाम का निर्माण करा रहा है। इसका कार्य तेजी से जारी है। इस धाम में महाराजा अग्रसेन जी का भव्य मंदिर, कुलदेवी मां लक्ष्मी का मंदिर, भगवान शिव-पार्वती परिवार मंदिर, 51 फुट ऊंची भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही 50 बेड का आधुनिक अस्पताल में सेवा भी निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता अग्रवाल समाज की एकता, संगठन और सामूहिक शक्ति को पहचानने की है। ट्रस्ट पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहा है तथा प्रदेश को छह भागों में बांटकर संगठन को गति प्रदान की जा रही है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, गोरखपुर और काशी क्षेत्रों में विभाजित कर क्षेत्रीय, जिला इकाई एवं नगर स्तर तक संगठन खड़ा किया जाएगा। इसी कड़ी में जिले के अग्रवाल बंधुओं से क्षेत्र व जिला स्तर के दायित्वों के नाम मांगे हैं। कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार गुप्ता रहे। उन्होंने प्रांतीय दायित्व संभालने पर सहमति भी प्रदान की। कहा कि अग्रवाल समाज संगठन विस्तार एवं श्री अग्रोधाम निर्माण में पूर्ण सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed