फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Show-cause notices issued to departments with poor rankings.

Saharanpur News: खराब रैंकिंग वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to departments with poor rankings.
सहारनपुर। कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभागवार रैंकिंग की समीक्षा करते हुए सी और डी श्रेणी वाले विभागों के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अधिकारियों से जनपद को ए श्रेणी में लाने के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति का डाटा समय से और सही तरीके से दर्ज किया जाए। गलत या देरी से डाटा फीड करने पर कार्रवाई की तय की जाएगी। जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता के बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उनके कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिव्यांगजनों के लिए 28 को विशेष आधार शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विकास भवन में 28 सितंबर को विशेष आधार शिविर लगाया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शिविर में ऐसे दिव्यांगजन आधार बनवा सकेंगे, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। इसके अलावा आधार में जन्मतिथि, पता और बायोमीट्रिक संबंधी जानकारी अपडेट कराने की सुविधा भी मिलेगी। शिविर विकास भवन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। शिविर में यूआईडीएआई के अधिकारी मौजूद रहेंगे और आधार से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed