फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops raided; counterfeit goods being sold under the name of a mobile company seized.

Saharanpur News: दुकानों पर छापा, मोबाइल कंपनी के नाम पर बिक रहा डुप्लीकेट सामान जब्त

Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shops raided; counterfeit goods being sold under the name of a mobile company seized.
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की बनर्जी मार्केट में बृहस्पतिवार को दिल्ली से आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। करीब छह से सात दुकानों पर एक मोबाइल कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान बिकता मिला। इसके बाद सामान को जब्त कर टीम शहर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां पर टीम ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नोएडा स्थित सेमिता लीगल संचालक मोहम्मद तौकीर को मोबाइल कंपनी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर रखा है। जांच अधिकारी मोहम्मद तौकीर ने बताया कि सहारनपुर में पिछले कुछ दिनों से डुप्लीकेट मोबाइल और पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। वह टीम के साथ सहारनपुर पहुंचे। शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद टीम के सदस्यों ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ बनर्जी मार्केट में छापा मारा। टीम ने करीब छह से सात दुकानों पर मोबाइल कंपनी के सामान की जांच की। इस दौरान 200 से अधिक डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल, कवर समेत अन्य सामान मिला। कुछ मोबाइल भी मिले हैं। इन्हें कंपनी के नाम पर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। इसके बाद टीम के सभी सदस्य सामान को कट्टों में भरकर शहर कोतवाली ले गई। जिन-जिन दुकानों से सामान जब्त किया गया, उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई।
विज्ञापन


------
-- कार्रवाई से बंद कर दी दुकानें
टीम का छापा लगते ही मार्केट में दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से निकालकर बाहर आ गए। कार्रवाई के चलते कुछ दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया था। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना था कि हजारों रुपये में मिलने वाले असली सामान के स्थान पर डुप्लीकेट उत्पाद बेहद कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
-- बंद हो गई थी सैकड़ों मोबाइल फोन की डिस्प्ले
शहर कोतवाली क्षेत्र में ही नवंबर 2025 में एक दुकान से खरीदे गए सैकड़ों मोबाइल फोन खराब हो गए थे। उनकी डिस्प्ले बंद हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्राहकों ने दुकान पर आकर जमकर हंगामा किया था। तब दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर कहीं चला गया था।

-----
कंपनी प्रतिनिधि की ओर से तहरीर आ गई है। जिन-जिन दुकानों के नाम दिए गए हैं, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed