फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shops built at Behat base will be registered in the property of the corporation

निगम की संपत्ति में दर्ज होंगी बेहट अड्डे पर बनीं दुकानें

Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shops built at Behat base will be registered in the property of the corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट अड्डा स्थित रामलीला मैदान पर दुकानें नगर निगम की संपत्ति में दर्ज होंगी। साथ ही उक्त दुकानों का किराया भी अब नगर निगम ही वसूल करेगा। लीज खत्म होने के बाद निगम ने रामलीला मैदान को अपने कब्जे में लिया है।
रामलीला मैैदान के नाम से उक्त संपत्ति नगर निगम की है। यह श्रीरामलीला कमेटी ने लीज पर ली हुई थी। लीज जुलाई 2022 में खत्म हो गई है। इसके बाद नगर निगम बोर्ड ने उक्त भूमि को पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय किया है। नगर निगम उसकी चाहरदीवारी कराने के साथ ही चारों ओर ट्रैक बनवाएगा। जिससे लोग टहल सकें। सुंदरीकरण के लिए पौधे लगाए जाएंगे। बैठने के लिए बेंच आदि रखी जाएंगी। निगम ने यह भी निर्णय किया कि उक्त पार्क को रामलीला के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष कमेटी को एक माह के लिए दिया जाएगा। जिससे रामलीला के मंचन और आयोजन की परंपरा जारी रहे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि लीज पर रहने के दौरान उक्त भूमि पर बेहट रोड के साथ-साथ करीब 50 से अधिक दुकानें बन गई हैं। ये नगर निगम की अनुमति के बगैर बनी हैं। इनमें ज्यादातर दुकानें कईं दशक पुरानी हैं, जबकि कुछ अभी बन रही हैं। उक्त दुकानें नगर निगम की संपत्ति में दर्ज होंगी। अभी तक उक्त दुकानों का किराया अन्य लोग वसूल रहे थे, लेकिन अब नगर निगम वसूलेगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर नगर निगम उक्त दुकानों में अपनी मर्जी से बदलाव भी कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा भी होगा बाहर
रामलीला मैदान पर निजी बस अड्डा संचालित है। यहां से करीब 155 बसों का संचालन बेहट, चकराता, विकास नगर, शाकंभरी आदि स्थानों के लिए होता है। इस भूमि पर पार्क विकसित होगा। ऐसे में बस अड्डे को यहां से हटाया जाएगा।

वर्जन
लीज खत्म होने के बाद नगर निगम ने बेहट अड्डे की संपत्ति को कब्जे में लिया है। यहां बनी दुकानें नगर निगम की संपत्ति में दर्ज होंगी। इनका किराया भी अब नगर निगम वसूलेगा। साथ ही बस अड्डे को यहां से हटवाया जाएगा।-दिनेश यादव, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed