{"_id":"5db1e5458ebc3e93ac722751","slug":"shops-adorned-in-the-market-waiting-for-customers-saharanpur-news-mrt450333689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दुकानें सजीं, ग्राहकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में दुकानें सजीं, ग्राहकों का इंतजार
विज्ञापन
गंगोह के पैठ बाजार में सजी कंडील व झालरों की दुकान
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। दीपावली को लेकर सजावटी और अन्य सामान की दुकानें सज गई है। पटाखा विक्रेताओं ने भी राम बाग में दुकानें लगानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी ग्राहकों की भीड़ बाजार में कम नजर आ रही है।
दीपावली में मात्र दो दिन शेष बचा हैं। महंगाई के बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें सजा कर बैठ गए हैं। भले ही बाजार में अभी तक ग्राहकों की अपेक्षित भीड़ न हो। सूखे मेवे, पूजा सामग्री, देवी और देवताओं की तस्वीर, कंडील, बिजली का सामान, खील व मिठाई की दुकानें सज चुकी हैं, बस इंतजार है ग्राहकों की भीड़ का। दीया बनाने वाले लोग भी रात दिन एक कर पूर्ति का प्रयास कर रहे हैं। इस साल बाजार में तरह-तरह के बिजली के सामान बाजार में उपलब्ध हैं।
बिजली का सामान बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि बिजली की बचत के लिए इस बार बाजार में इन्वर्टर से जलने वाली झालरें भी आई हैं, परंतु महंगी होने के कारण हर आदमी उन्हें नहीं खरीद पा रहा हैं। पटाखा बेचने वालों का दुकान लगाने का संशय भी समाप्त हो गया है। पटाखे बेचने वाले दुकानदारों ने राम बाग रोड़ पर दुकानें सजानी शुरू कर दी है। विगत वर्ष भी प्रशासन ने राम बाग परिसर में ही पटाखों की दुकानें लगवाई थी। पुलिस प्रशासन बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी तो दे रहा है, इसलिए पटाखा विक्रेता अस्थायी लाइसेंस बनवाने में लगे हैं।