{"_id":"63c1a9f805c57b0c42521513","slug":"shopkeeper-selling-chinese-manjha-caught-saharanpur-news-c-14-1-77871-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चाइनीज मांझा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा
Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने पक्का बाग निवासी मांझा विक्रेता को गिरफ्तार किया है। कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने चांद पुत्र अतीक उर्रहमान निवासी पक्का बाग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने तीन किलो 588 ग्राम चाइनीज मांझा बरामद किया है। दो दिन पहले भी कोतवाली मंडी क्षेत्र से ही एक मांझा विक्रेता को गिरफ्तार किया था।
चोरी की साइकिल और मोबाइल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने गंगोह मार्ग से चोरी गई साइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने 11 जनवरी को गंगोह रोड से चोरी गई साइकिल सहित रजनीश उर्फ रज्जू पुत्र बाबूराम निवासी कांशीराम कॉलोनी कोतवाली सदर बाजार तथा मनीष उर्फ वशी जाटव पुत्र सुंदर निवासी मोहल्ला शिवपुरी शारदा नगर थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की साइकिल के अलावा दो छूरी भी बरामद हुई। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं थाना जनकपुरी पुलिस ने भी चोरी के मोबाइल सहित मोहम्मद रिजवान उर्फ लिली निवासी बुंदू चौक खानआलमपुरा व मोहम्मद अमीन पुत्र अजमल अली निवासी गुलबहार वाली गली खानआलमपुरा को गिरफ्तार किया। दोनों को मोबाइल चोरी में दर्ज मामले में जेल भेजा गया है।