फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shop sealed for non-payment of tax, recovered 2.25 lakh from others

कर नहीं चुकाने पर दुकान सील, अन्य से 2.25 लाख वसूले

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shop sealed for non-payment of tax, recovered 2.25 lakh from others
सहारनपुर। नगर निगम ने बकाया गृह कर की वसूली के लिए बुधवार को भी अभियान जारी रखा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में निगम के राजस्व अधिकारियों की टीम कलसिया रोड स्थित आसमा कॉलोनी पहुंची। यहां बकाया जमा न करने पर एक दुकान को सील कर दिया। उसके बाद जब निगम की टीम ताहिर गार्डन में एक फैक्ट्री को सील करने पहुंची तो फैक्ट्री स्वामी ने अपने वकील के माध्यम से 2,25,000 रुपये का चेक जमा कराया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि यदि लोग कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो निगम के कैश काउंटर पर कर जमा करा दें। टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, पवन, प्रवीण, नवाबुद्दीन, राजस्व निरीक्षक लोकेश और कर संग्रह कर्ता शारिक व आशु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed