फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shooting targets by the players

शूटिंग में खिलाड़ियों ने लगाए अचूक निशाने

Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shooting targets by the players
सहारनपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम नोएडा में आयोजित 43 वीं यूपी राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बेहट रोड स्थित ईगल आई शूटिंग एकेडमी के हर्ष सूर्या ने 10 मीटर एयर राइफल में 400 में से 396, अभिनव चौहान और तनवीर ने 400 में से 388 अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। दस मीटर एयर पिस्टल में अपूर्वा चौधरी ने 400 में से 369 अंक हासिल कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों का चयन जयपुर में होने वाली प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लौटने पर कोच विकास नैन और विपिन नैन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

मिनी ओलंपिक को लेकर बैठक
जेवी जैन कॉलेज और जिला ओलंपिक संघ द्वारा 11 अप्रैल से कराए जाने वाले मिनी ओलंपिक को लेकर शनिवार को जेवी जैन कॉलेज में बैठक हुई। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष/नगर विधायक संजय गर्ग ने मिनी ओलंपिक को लेकर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से लंबे समय तक खेल गतिविधियां रुकी रहीं। मगर अब खेल शुरू हुए हैं। निश्चित रूप से मिनी ओलंपिक से कई खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा और इससे जनपद में खेलों का माहोल बेहतर होगा। बैठक में डॉ. एके गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, गौरव कपिल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed