फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shoaib Pathanpura defeated Sameer Jaitpur

शोएब पठानपुरा ने समीर जैतपुर को दी पटखनी

Thu, 12 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Pathanpura defeated Sameer Jaitpur
फतेहपुर कलां गांव में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा एवं सहकारी समिति बरौली के चेयरमैन प्रदीप कुमार ने क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन ने किया। गांव फतेहपुर कलां में आयोजित कुश्ती में दूर-दूर से आए पहलवानों ने दांव आजमाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में शाकिब जैतपुर एवं सावेज पठानपुरा की कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई। समीर जैतपुर का मुकाबला शोएब पठानपुरा के पहलवान से हुआ, जिसमें शोएब विजयी रहे। अहकाम पहलवान नौगांवा एवं जिकरयान मदनपुरा की कुश्ती बराबरी पर छुटी। अहकाम पहलवान नौगावां एवं अक़दस मदनपुरा की कुश्ती में अहकाम विजयी रहे। सावेज पाजरायपुर एवं सादिक जसमौर की कुश्ती में सावेज विजयी रहे।
विज्ञापन

सलमान गंगोह एवं सावेज पठानपुरा की कुश्ती में सलमान जीते। साकिब जैतपुर एवं सुरज जसमौर की कुश्ती में सूरज विजयी रहे। सावेज खेड़ा एवं सत्यम मुजफ्फरनगर की कुश्ती में सावेज विजयी रहे। साहिल पाजरायपुर एवं अज्मतुल्लाह बारुगढ़ की कुश्ती बराबरी पर छुटी। मौसम अली मालेरकोटला एवं रावण पहलवान भीलवाड़ा(राजस्थान) की कुश्ती में मौसम अली जीते। लाड़ी बाबा एवं अनुज मुलाना(हरियाणा) की कुश्ती में लाड़ी बाबा जीते। इस अवसर पर नरेश चौहान, नौशाद प्रधान जैतपुर, संजय चौहान आदि रहे। कुश्ती का संचालन प्रदीप शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed