फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SHO and sub-inspector ax fell on

थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर गिरी गाज

Sun, 09 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में चिलकाना में लगातार हो रही घटनाओं, एकतरफा कार्रवाई, उच्चाधिकारियों को जानकारी देने में उदासीनता और अपराधियों को पकड़ने में लापरवाही की गाज आखिरकार चिलकाना थाना पर गिरी। एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइनल हाजिर कर दिया, जबकि उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। गिरीश कुमार जयंत को चिलकाना थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पिछले बीस दिन में सराफा कारोबारी समेत लूट की दो घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दो दिन पहले गाठेड़ा में एक प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को काफी देर से मिली। बरखा कायस्थ में दो समुदायों में मारपीट हो गई, जिसमें पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। चोरी की कई घटनाएं हो गईं। 
विज्ञापन

साथ ही अवैध खनन भी जमकर हो रहा है। शनिवार को गांव में हुए दो पक्षों में संघर्ष के बाद भी लापरवाही करने पर एसएसपी का सब्र जवाब दे दिया। 
कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने शनिवार को चिलकाना थाना प्रभारी मनोज यादव को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि उप निरीक्षक पुष्पेंद्र नैन को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा एचसीपी अजीत सिंह को भी चिलकाना थाना से रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मनोज तिवारी ने गिरीश कुमार जयंत को चिलकाना का थाना प्रभारी बनाया है। अभी तक गिरीश कुमार जयंत विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी थे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार को भी पुलिस लाइन से चिलकाना थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed