{"_id":"57f949934f1c1b0c2f26fa2d","slug":"sho-and-sub-inspector-ax-fell-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी और उप निरीक्षक पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में चिलकाना में लगातार हो रही घटनाओं, एकतरफा कार्रवाई, उच्चाधिकारियों को जानकारी देने में उदासीनता और अपराधियों को पकड़ने में लापरवाही की गाज आखिरकार चिलकाना थाना पर गिरी। एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइनल हाजिर कर दिया, जबकि उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। गिरीश कुमार जयंत को चिलकाना थाना प्रभारी बनाया गया है।
चिलकाना थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पिछले बीस दिन में सराफा कारोबारी समेत लूट की दो घटनाएं घटित हो चुकी हैं। दो दिन पहले गाठेड़ा में एक प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को काफी देर से मिली। बरखा कायस्थ में दो समुदायों में मारपीट हो गई, जिसमें पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की। चोरी की कई घटनाएं हो गईं।
साथ ही अवैध खनन भी जमकर हो रहा है। शनिवार को गांव में हुए दो पक्षों में संघर्ष के बाद भी लापरवाही करने पर एसएसपी का सब्र जवाब दे दिया।
कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने शनिवार को चिलकाना थाना प्रभारी मनोज यादव को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि उप निरीक्षक पुष्पेंद्र नैन को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा एचसीपी अजीत सिंह को भी चिलकाना थाना से रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
एसएसपी मनोज तिवारी ने गिरीश कुमार जयंत को चिलकाना का थाना प्रभारी बनाया है। अभी तक गिरीश कुमार जयंत विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी थे। इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार को भी पुलिस लाइन से चिलकाना थाना भेजा गया है।