फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivalik forest area is full of natural beauty

पहाड़ों के बीच बरसाती नदी, झरना और शाहजहां की शिकारगाह

Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shivalik forest area is full of natural beauty
- सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों के बीच सहंस्रा ठाकुर मंदिर के झरना (फाइल फोटो) - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने पर सहारनपुर का शिवालिक क्षेत्र फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। क्योंकि इस क्षेत्र में प्राचीन इमारतों के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भरा हुआ है, जो बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है। पेश है इन स्थलों को लेकर रिपोर्ट...
विज्ञापन

शाकंभरी देवी मंदिर
- सहारनपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है प्राचीन सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर। वहां तक पहुंचने के लिए भूरा देव मंदिर से शाकंभरी खोल (बरसाती नदी) से होकर जाना पड़ता है। रास्ते पर दोनों तरफ पहाड़ियां हैं।
विज्ञापन

सहंस्रा खोल (बरसाती नदी)
- भूरा देव मंदिर के सामने से ही सहंस्रा ठाकुर मंदिर के लिए पहुंचा जाता है। पहाड़ी के किनारे से होकर जंगल के रास्ते जाते हैं। यहां भी सहंस्रा खोल (बरसाती नदी) बीच में आती है। सहंस्रा खोल के नजदीक ही फायरिंग रेंज भी है, साथ ही वन गुर्जरों ने भी इसी इलाके की पहाड़ियों पर अपने मकान बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहां की शिकारगाह
- शिवालिक की तलहटी में स्थित बादशाही बाग में शाहजहां की शिकारगाह है, जो करीब 1627-1658 ई. के बीच बनवाई गई थ। उसकी इमारत बेहद पुरानी हो चुकी है, लेकिन आज भी दर्शनीय है। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) की सूची में भी यह शामिल है। नेविल के गजेटियर में भी इसका वर्णन मिलता है। शिवालिक पहाड़ियों के आंचल में खारा विद्युत परियोजना से यमुना नदी के बाएं तट पर बादशाही बाग से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है। शिकारगाह में जो झरोखे बनाए गए हैं, वहां से शिवालिक की तलहटी का नजारा देखने को मिलता है।

- सहारनपुर के बादशाही बाग के निकट शाहजहां की शिकारगाह

- सहारनपुर के बादशाही बाग के निकट शाहजहां की शिकारगाह- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में पहाड़ियों के बीच सहंस्रा खोल (बरसाती नदी)

- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में पहाड़ियों के बीच सहंस्रा खोल (बरसाती नदी)- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में सहंस्रा खोल

- सहारनपुर में शिवालिक की तलहटी में सहंस्रा खोल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed