फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shikha and Sunil first in Yogasan competition

योगासन प्रतियोगिता में शिखा और सुनील प्रथम

Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shikha and Sunil first in Yogasan competition
डायट पटनी में योगासन कार्यक्रम में प्रतियोगियों के साथ भारत भूषण - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एससीईआरटी लखनऊ के निर्देश पर जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पद्मश्री योगाचार्य भारत भूषण, आचार्या अनीता, आचार्या मंजू गुप्ता तथा प्रदीप कांबोज ने योगासन प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ किया। भारत भूषण ने कहा कि योग से समस्त समस्याओं का समाधान है। जो व्यक्ति प्रतिदिन योग करते हैं, वह विभिन्न प्रकार की बीमारियों तथा तनाव से दूर रहते हैं। डाइट प्राचार्य तथा उप शिक्षा निदेशक राज सिंह यादव ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा होना चाहिए। निरंतर योग करने से शरीर तथा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। योगासन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडला की शिक्षिका शिखा तथा पुरुष वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर नकुड़ के सुनील क्वात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने किया। डॉ. अजय कुमार, सेठपाल सिंह, आरती, राकेश, अरुण कुमार, संदीप कुमार, शोहरत, पूजा यादव, विवेक चौहान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed