फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   shia community celebration eid

शिया समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
shia community celebration eid
ईद की खुशियां मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में शिया समुदाय के लोगों ने वरिष्ठ धर्म गुरू आयतुल्लाहिल उजमा सैय्यद अली सीस्तानी साहब के कार्यालय से फतवा जारी होने के बाद बुधवार को धूमधाम से ईद मनाई।
विज्ञापन


जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद में मौलाना सैय्यद जैनुल आबेदीन साहब ने सुबह 8.30 बजे और शिया जामा मस्जिद मोहल्ला अंसारियान में इमाम जुमा वल जमाअत मौलाना इजहार हैदर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई।  
विज्ञापन


इस्लामिक क्रांति एवं ईरान के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उजमा सैय्यद अली खामेनाई साहब और इराक में शिया समुदाय के वरिष्ठ धर्म गुरू आयतुल्लाहिल उजमा सैय्यद अली सीस्तानी साहब ने मंगलवार देर रात अपने कार्यालय से फतवा जारी कर चांद का दीदार होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिया समाज के लोगों ने बुधवार को धूमधाम से ईद मनाई। जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद में मौलाना सैय्यद जैनुल आबेदीन साहब ने और शिया जामा मस्जिद मोहल्ला अंसारियान में इमाम जुमा वल जमाअत मौलाना इजहार हैदर साहब ने ईद की नमाज अदा कराई।

सभी ने देश की तरक्की, अमन-चैन और आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ मांगी। तत्पश्चात सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। 

शिया समुदाय के मंजर हुसैन काजमी एडवोकेट ने बताया कि भारत में कश्मीर के कारगिल और केवल एवं चेन्नई में चांद दिखाई देने के साथ शिया समुदाय ने संपूर्ण भारत में बुधवार को ईद पर्व मनाया।


उन्होंने बताया कि भारत में आयतुल्लाहिल उजमा सैय्यद अली खामेनाई साहब और इराक में शिया समुदाय के वरिष्ठ धर्म गुरू आयतुल्लाहिल उजमा सैय्यद अली सीस्तानी साहब के नुमाइंदे मौलाना डा. कल्बे सादिक साहब और मौलाना अहमद अली आब्दी साहब एवं मुंबई से संचालित टीवी चैनल ने ईद मनाने का ऐलान मंगलवार रात में ही कर दिया था। इसके बाद सुबह से ही शिया समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed