फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sheikhpura riot: 35 rioters identified, 20 detained

शेखपुरा बवाल : 35 उपद्रवियों की पहचान, 20 हिरासत में

Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sheikhpura riot: 35 rioters identified, 20 detained
सहारनपुर। शेखपुरा गांव में पुलिस पर पथराव करने वाले 30 से 35 और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। इन सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गया है। घटना के बाद से सभी उपद्रवी भूमिगत हो गए, ताकि पुलिस पकड़ से बच सकें। वहीं पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर के खिलाफ दिए बयान को लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार को बवाल हो गया था। गांव में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए, जो शांतिपूर्ण तरीके से महामंडलेश्वर के बयान का विरोध कर रहे थे। इसके बाद मामला शांत हो गया था। कुछ देर बाद भारी संख्या में भीड़ पुलिस चौकी पहुंची थी। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और लाठियां फटकारी थीं। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। तब पुलिस ने 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, साथ ही 20 नामजद किए गए। 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस रोजाना शेखपुरा गांव में उपद्रवियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस घटना में पुलिस को कुछ अहम वीडियो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इसमें 30 से 35 उपद्रवियों की पहचान हो गई है। वहीं 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव में दबिश चल रही है। कुछ और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- 500 लोगों की जताई थी आशंका, पुलिस ने फिर भी नहीं दिया ध्यान
एलआईयू ने पहले ही शेखपुरा गांव में करीब 500 से अधिक लोगों होने की आशंका जता दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया, जब पुलिस चौकी पर ज्ञापन देने के लिए युवाओं की भीड़ पहुंची थी, तब चौकी पर कम ही पुलिसकर्मी रहे। अगर चौकी पर पहले ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया जाता तो शायद पथराव नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed