फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   She died after being crushed by a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचल कर युवती की मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना रोड पर गांव हलालपुर के निकट मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ गया युवक बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। देेहात कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन


 थाना देहात कोतवाली के रहमानी चौक गली नंबर चार निवासी 19 वर्षीय रेशमा पुत्री सुल्तान अंसारी मंगलवार को पड़ोस के युवक जुबेर पुत्र महमूद के साथ बाइक से पटनी में अपने बीमार भांजे को देखने गई थी।
विज्ञापन


लौटते वक्त गांव हलालपुर के निकट चिलकाना रोड पर पीछे  से आती ट्रैक्टर ट्राली ने ओवर टेक करते समय बाइक में साइड मार दी। इससे जुबेर तो सड़क के एक ओर गिरा जबकि रेशमा ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे आ गई और कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबेर को भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुबेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली  को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे युवती के पिता की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed