{"_id":"6609f5404189c8d8c70108e4","slug":"shareholder-murdered-in-the-farm-farm-owner-also-injured-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-121095-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खेत में बटाईदार की हत्या, खेत मालिक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खेत में बटाईदार की हत्या, खेत मालिक भी घायल
Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारन (सहारनपुर)। पिलखनी गांव में खेत में काम कर रहे बटाईदार किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि हिस्ट्रीशीटर खेत मालिक भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक की पत्नी ने खेत मालिक और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घायल किसान ने वारदात का आरोप अपने बेटे पर लगाया है, जिसके साथ उसका विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर खेत मालिक और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पिलखनी गांव निवासी कलम सिंह (45) पुत्र मामराज ने गांव के ही नीटू निगम पुत्र प्रमोद की जमीन को चौथे हिस्से पर बटाई पर ले रखा था। रविवार दोपहर कलम सिंह खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान कलम सिंंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली नीटू को भी लगी। कलम सिंह की पत्नी सेलो देवी ने बताया कि नीटू निगम और उसके बेटे आर्यन के साथ उनका रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार दोपहर में नीटू निगम और उसका बेटा आर्यन खेत में आए और कलम सिंह को जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर आर्यन ने कमल सिंह को दो गोली मारी, जबकि नीटू ने सिर पर डंडे से वार किया। इसमें कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए नीटू निगम ने खुद को गोली मारी है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती नीटू निगम ने बताया कि दोपहर बाद वह, कलम सिंह और एक अन्य व्यक्ति खेत में नलकूप के कमरे में बैठा था। इसी दौरान वहां पर बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावर आए, जिन्होंने उन पर गोलियां बरसा दी। दो गोली कलम सिंह को लग गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाजू में एक गोली लगने से वह भी घायल हो गया।
पत्नी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट चुका हिस्ट्रीशीटर
गोली लगने से घायल हुए नीटू निगम ने वर्ष 2005 में गोली मारकर अपनी पत्नी बबीता की हत्या कर दी थी। 14 वर्ष की सजा काटकर एक वर्ष पहले ही जेल से बाहर आया था। नीटू के खिलाफ थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। नीटू का कहना है कि उसके नाम पर 100 बीघा जमीन थी। इसमें से वह 55 बीघा जमीन अपनी मां और बेटे के नाम कर चुका है। बेटा बाकी जमीन भी अपने नाम कराना चाहता हैं। इसलिए बेटे आर्यन ने सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन
पुलिस जता रही आशंका
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल को देखकर लग रहा है कि पहले कमल सिंह को गोली मारी गई, जिसके बाद खुद को बचाने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने बाजू में गोली मार ली।
घायल हिस्ट्रीशीटर नीटू और उसके बेटे आर्यन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर का पुलिस की देखरेख में उपचार चल रहा है, जबकि आर्यन अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी