{"_id":"62483856d4737a5d711c7be1","slug":"shameful-real-brothers-did-such-thing-with-student-student-had-to-take-this-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सगे भाइयों ने बीए की छात्रा के साथ कर दिया ऐसा काम, पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: सगे भाइयों ने बीए की छात्रा के साथ कर दिया ऐसा काम, पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम
Sat, 02 Apr 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला, सहारनपुर
अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
सहारनपुर के बेहट में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से परेशान बीए की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत का जिम्मेदार दो युवकों को बताया, जो कि सगे भाई हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से परेशान अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय बीए की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि खुदकुशी से पहले छात्रा अपनी मां के साथ फोटो वायरल करने के आरोपी दूसरे समुदाय के पड़ोसी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली भी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हीं दोनों युवकों को बताया है, ये दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बा बेहट के मोहल्ला माजरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी बीए की छात्रा थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवकों ने धोखे से उसकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे और उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामला: आखिर दबोचा गया मुख्य आरोपी, हर परीक्षा में नकल कराने में माहिर है अरविंद राणा
विज्ञापन
जब उसकी बेटी ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। गुरुवार की रात में उसकी बेटी को फोटो वायरल होने का पता चला, तो उसने उसे बताया, जिसके बाद वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसे लेकर बेहट कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की और वापस भेज दिया। इससे उसकी बेटी और परेशान हो गई और उसने रात में ही जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
शुक्रवार की सुबह वह मृत हालत में मिली। समाज के डर से उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें उसकी किताबों से एक पत्र लिखा मिला, जिसमें उसकी बेटी ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी युवकों को बताया है।
शनिवार की दोपहर में बेटी का मरने से पहले लिखा गया सुसाइड नोट लेकर महिला कोतवाली पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपी वसीम और सलीम पुत्र सगीर मोहल्ला माजरी बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।