{"_id":"64c0189453e2e96d0e04bc84","slug":"shalini-turns-shahnuma-to-marry-rupak-saharanpur-news-c-14-mrt1036-287139-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रूपक से विवाह करने को शालिनी बनी शाहनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रूपक से विवाह करने को शालिनी बनी शाहनुमा
विज्ञापन
- धर्मांतरण कर मुस्लिम युवती ने किया प्रेम विवाह
: बोलीं- रूपक के बिना नहीं कर सकती, जिंदगीभर निभाऊंगी साथ
: झिंझाना क्षेत्र के गुर्जरपुर गांव की शाहनुमा ने मछरौली के युवक के साथ किया प्रेम विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ झिंझाना। धर्म परिवर्तन कर शाहनुमा उर्फ शानुम से बनी शालिनी को पहले हिंदू लड़के से प्यार हुआ, फिर धर्म बदल कर मंदिर में शादी कर ली। उसने कहा कि हमारे पूर्वज भी हिंदू ही थे। हिंदू धर्म से प्रभावित होकर मैंने यह कदम उठाया। साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। अब वह रूपक के बिना नहीं रह सकती है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर गांव की शाहनुमा का पास के गांव मछरौली निवासी युवक रूपक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। दो दिन पूर्व ही युवती के परिजनों ने युवक रूपक का झिंझाना के ऊन रोड सीएचसी के पास से अपहरण कर लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे से बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवती पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
सोमवार को युवती ने सिविल जज की कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में बयान दिए तथा उसी के साथ रहने की इच्छा जताई थी। भाजपा के जिलामंत्री विवेक प्रेमी ने बताया कि कई नेताओं की मौजूदगी में शाहनुमा ने शालिनी बनकर एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है। अब दोनों दिल्ली में हंसी खुशी से रह रहे हैं।
विज्ञापन
शालिनी का कहना है कि हमारे पूर्वज भी हिंदू ही थे। हिंदू धर्म से प्रभावित होकर मैंने यह कदम उठाया है। वह रूपक को अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है। जिंदगी भर उसका साथ नहीं छोड़ेगी। रूपक ने भी कहा कि वह मरते दम तक शालिनी का साथ निभाएगा। झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए हैं। इसलिए कोर्ट के आदेश अनुसार दोनों को कड़ी सुरक्षा में भेज दिया गया।