फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakti Singh, named in the Shivam murder case and carrying a reward of Rs 25,000, arrested

Saharanpur News: शिवम हत्याकांड में नामजद 25 हजार का इनामी शक्ति सिंह गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shakti Singh, named in the Shivam murder case and carrying a reward of Rs 25,000, arrested
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। आठ फरवरी को गणेशपुर के शिवालिक फार्म हाउस में हुए गोलीकांड में नामजद 25 हजार के इनामी शक्ति सिंह निवासी सेवला कलां देहरादून को पुलिस ने मोहंड स्थित वन विभाग की चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्याकांड में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। हत्याकांड में अभी तक दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। तीन नामजद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन




बता दें कि आठ फरवरी को प्रॉपर्टी के विवाद में हुए गोली कांड में शिवम राणा की मौत हो गई थी। इसमें शक्ति सिंह सहित चार लोगों को नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शक्ति सिंह तभी से पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच वह दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपनी बेगुनाही बता चुका था। पुलिस पूछताछ में शक्ति सिंह ठाकुर ने बताया कि सुनील वर्मा निवासी सेवला कलां, दून एनक्लेव कॉलोनी थाना पटेल नगर, देहरादून और पंकज शर्मा निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के बीच प्लॉटिंग के पैसों और शिवालिक क्षेत्र में दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन




इसी विवाद को लेकर बातचीत के लिए दोनों पक्ष के लोग आठ फरवरी को पंकज शर्मा की किराए की कॉटेज पर इकट्ठा हुए थे। शक्ति सिंह के अनुसार वह भी अपने भाई विक्रांत ठाकुर के साथ सुनील वर्मा के कहने पर वहां पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुनील वर्मा के साथ विक्रांत ठाकुर, अजय राणा, विक्की उर्फ विकास राणा, सलमान और अन्य लोगों ने पंकज शर्मा पक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसी शिवम राणा को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed