{"_id":"5f6e41c48ebc3e9bce6136b8","slug":"shakambhari-fair-will-be-organized-if-permission-is-granted-tasmeem-bano-saharanpur-news-mrt502968064","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति मिली तो भव्य होगा शाकंभरी मेले का आयोजन : तस्मीम बानो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति मिली तो भव्य होगा शाकंभरी मेले का आयोजन : तस्मीम बानो
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में श्री शाकंभरी देवी मेले को लेकर प्रबंध समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूूज एजेंसी
सहारनपुर। जिला पंचायत की चेयरमैन तस्मीम बानो ने कहा श्री शाकंभरी देवी मेले के आयोजन के संबंध प्रदेश शासन से गाइड लाइन मांगी गई है। यदि अनुमति मिलती है तो पूरी भव्यता के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में श्री शाकंभरी देवी मेले को लेकर प्रबंध समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें जिला पंचायत की चेयरमैन ने कहा मेले के संबंध में डीएम से वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को शासन से इस बारे में गाइड लाइन प्राप्त होने की संभावना है। इसके बाद ही मेला लगने या स्थगित करने के संबंध में निर्णय किया जाएगा।
उन्होंने कहा यदि मेला लगता है तो कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। सैनिटाइजर, कीटनाशक आदि के लिए बजट में प्रावधान करें। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में प्रतिदिन कम से कम दो बार छिड़काव किया जाएगा। परिवहन निगम के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया बसों की व्यवस्था गत वर्ष की भांति रखी जाएगी। मेला बजट-2020 की अनुमानित आय 90 लाख और खर्च 88 लाख होने का अनुमान लगाया। शाकंभरी देवी मंदिर के प्रबंधक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने कहा अस्थायी पुल की व्यवस्था जो चली आ रही है उसे यथावत रखा जाए। इस दौरान कार्य अधिकारी जिला पंचायत बाबूराम, जिला पंचायत सदस्य मुल्की राज सैनी, वित्तीय परामर्शदाता पारस नाथ गुप्ता, अभियंता इलम चंद, लेखाकार योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।