फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shakambhari Devi Marg will shine in 45 crores, three lanes will be made

Saharanpur News: शाकंभरी देवी मार्ग 45 करोड़ में चमकेगा, तीन लेन बनाया जाएगा

Mon, 22 May 2023 03:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 May 2023 03:35 PM IST
सार

सहारनपुर में शाकंभरी देवी पर चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और होली पर मेला लगता है। इस दौरान यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए अब बेहट से शाकंभरी देवी तक का मार्ग तीन लेन का बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Shakambhari Devi Marg will shine in 45 crores, three lanes will be made
मां शाकंभरी देवी द्वार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट से शाकंभरी देवी तक का मार्ग तीन लेन का बनाया जाएगा। इस सड़क को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, साथ में सड़क किनारे नाले और पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। करीब 16 किलोमीटर दूरी का यह मार्ग अभी वनवे होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सड़क दस मीटर चौड़ी होने पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन केे लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुलभ होगी। 44:79 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग को चमकाया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से बेहट से होकर शाकंभरी जाया जाता है। बेहट से शाकंभरी देवी तक 15.680 किलोमीटर का यह मार्ग वनवे है। जिसकी चौड़ाई अभी सात मीटर है। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी पौराणिक दृष्टि से भी प्रदेश का महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है।
विज्ञापन


यहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और होली पर मेला लगता है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य प्रांतों से भी लाखों श्रद्धालु सिद्धपीठ के दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rs 2000 note withdrawn: काला धन खपाने गुलाबी नोटों को लोग ऐसे लगा रहे ठिकाने, ज्वैलर्स को हो रहा तगड़ा मुनाफा

बेहट से शाकंभरी तक मार्ग पर अत्यधिक यातायात होने के कारण जाम और हादसे की संभावना भी बनी रहती है। हालांकि लोग इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह मार्ग फोरलेन नहीं बन सका है।

लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह के प्रयास से इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग को सात मीटर से दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ा कर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा, साथ ही सड़क के किनारे नाले और पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 44.79 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है।

विश्राम के लिए शेड्स बनाए जाएंगे
बेहट से लेकर शाकंभरी तक मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम करने के लिए शेड्स भी बनाए जाएंगे। जसमौर, प्रेम नगर आदि आबादी वाले क्षेत्रों में इस मार्ग पर दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

बेहट से शाकंभरी तक 16 किलोमीटर मार्ग को सात मीटर से बढ़ा कर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आने जाने में और अधिक सुविधा मिल जाएगी, साथ ही सड़क के किनारे यात्री विश्राम के लिए शेड्स, इंटरलाकिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए 44.79 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। - धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

बेहट से शाकंभरी तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए करीब 45 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास करा कर जल्द सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। - बृजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed