फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shabbirpur silent on the third day

शब्बीरपुर में तीसरे दिन भी सन्नाटा

Mon, 08 May 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shabbirpur silent on the third day
शबबीरपुर की गलियोें पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारपपुर के बड़गांव के शब्बीरपुर गांव में बवाल के तीसरे दिन भी गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। गिरफ्तारी के डर से लोग अपने घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव में महिलाएं भी घरों से बाहर नहीं निकल रही हैं। हालांकि रविवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


बता दें कि गांव में बवाल के बाद पुलिस ने दर्ज किए आधा दर्जन मुकदमों में डेढ़ सौ से अधिक को नामजद करते हुए साढ़े सात सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ऐसे में नामजद लोगों के साथ ही दूसरे ग्रामीण भी अज्ञात में गिरफ्तारी के डर से गांव से अन्यत्र कहीं चले गए हैं। गांव की गलियों में चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल के बाद गांव की महिलाएं और बच्चे अभी तक दहशत से उबर नहीं पाए हैं। वे घरों से भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। आलम हैं कि गांव में घरेलू सामान बेचने आने वाले फेरीवाले नहीं आ रहे हैं। कुछ परिवारों की तो महिलाएं भी यहां से रिश्तेदारी में चली गई हैं। गांव की गलियों में केवल पुलिस की बूटों की आवाजें ही आ रही है।

उधर,  रविवार की सुबह बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के मकान जलाने की धमकी देने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, धमकी पर गुस्साई एक पक्ष की महिलाएं एकत्र हुई और पुलिस का घेराव किया।

गांव में मौजूद आला अधिकारियों से वार्ता की मांग की। हालांकि गांव में बैठे एसपी देहात ने इस दौरान महिलाओं की बात सुनना भी गंवारा नहीं समझा।  
रविवार की सुबह एक पक्ष के युवक ने बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के मकान जलाने के लिए पांच युवकों के आने की धमकी देकर एक बार फिर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की।

पुलिस ने गांव के दलित सतबीर पुत्र नयादर को हिरासत में ले लिया। उधर, घरों में आग लगाने की धमकी पर गुस्साई महिलाओं ने घरों से बाहर निकल कर गश्त कर रही पुलिस का घेराव किया।


कुछ ग्रामीणों ने डीजीपी के सामने बात रखने की बात कहकर महिलाओं को शांत किया। दोपहर में डीजीपी के नहीं आने पर महिलाओं ने पुलिस का घेराव किया।

पुलिसकर्मियों ने गांव में मौजूद एसपी देहात रफीक अहमद को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मौके पर आना गंवारा नहीं समझा। उधर एसओ मुनेंद्रपाल सिंह का कहना हैं कि आग लगाने की धमकी देने वाले युवक ने शराब पी रखी थी। उसे तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed