दरिंदगी का दर्द: डर से सदमे में छात्रा, गंभीर हालत में रेफर, वारदात से लोगों में उबाल, बुलडोजर एक्शन की मांग
Saharanpur News : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि छात्रा काफी डरी हुई है। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनएसए लगाने की मांग की। एसएसपी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और अदालत में जल्द सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर गुस्साए लोग शांत हुए।
सोमवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर कक्षा 11 की छात्रा घर लौट रही थी। तभी, उसे अंकुर पुत्र धीरज व अमन पुत्र खिलारी निवासीगण गांव आसराखेड़ी रास्तें में मिले। आरोपियों ने छात्रा को उसके गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी छात्रा को गांव बाढ़ीमाजरा के जंगल में ले गए। वहां पर आरोपियों के तीन साथी पहले से मौजूद थे। सभी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद अंकुर और अमन छात्रा को शिवचौक पर बदहवास हालत में छोड़ गए थे। मामले का पता लगते ही छात्रा को पुलिस अपने साथ ले गई थी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अंकुर और अमन को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रात में ही आरोपियों के साथी शावेज, सादिक और सरवेज निवासीगण बाढ़ीमाजरा को भी गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेशकर जेल भेज दिया।
मंगलवार की सुबह सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों को मिली। गुस्साए लोग कोतवाली गंगोह के बाहर एकत्र हो गए और सड़क पर बैठ गए। पता लगने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एसपी देहात सागर जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह करीब दो घंटे तक कोतवाली में जमे रहे।
इसके बाद एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट कर ली गई है। पुलिस अदालत में भी पैरवी करके आरोपियों को जल्द सजा दिलाएगी। तब जाकर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
छात्रा की हालत गंभीर, मेरठ किया रेफर
छात्रा की हालत गंभीर बनी है। घटना से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है और बदहवास हालत में होने के साथ सदमे में है। छात्रा काफी डरी हुई है। हालत गंभीर होने के चलते छात्रा को सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, छात्रा का उपचार चल रहा है।
गरीब परिवार से है छात्रा
छात्रा बेहद गरीब परिवार से है। उसका एक बड़ा भाई है, जो कक्षा 12 में पढ़ता है। छात्रा के परिवार के पास चार बीघा जमीन है। छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर परिजनों का भी रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव के ग्रामीणों में उबाल है।
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस अदालत में सशक्त पैरवी कर पीड़िता को इंसाफ दिलाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज