फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sewing training will prove to be effective in making you self-reliant

आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा सिलाई प्रशिक्षण

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sewing training will prove to be effective in making you self-reliant
सहारनपुर। सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन एवं स्वत: रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कंपनी बाग में चल रहे 45 दिवसीय महिला हौजरी सिलाई प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि हौजरी प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा। इस मौके पर 32 महिलाओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन

मंगलवार को कंपनी बाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण से मनुष्य का हुनर निखरता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले प्रशिक्षण जरूरी है। विशिष्ट अतिथि उपायुक्त अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं हौजरी उद्योग में बड़ा सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण को उनका विभाग भी जल्द कराएगा। संस्था के अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने प्रशिक्षण शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज प्रशिक्षण प्राप्त ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। साथ ही आने वाले समय में वे स्वयं उद्यमी भी बन सकेंगी। संचालन सुशील सड़ाना ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान घनश्याम माहेश्वरी, अजमल, वैभव कंबोज, संदीप अग्रवाल, ट्रेनर दीन मोहम्मद, मो. इनाम, शाहिद, मुस्कान, रचना, योगिता, सुधा, मोनिका, मनोज जैन, आशीष मिगलानी, कुतुबुदीन, सुभाष मिगलानी, अनिल अग्रवाल, प्रमोद साहनी, शाहिद, संजीव गोयल, रविंद्र कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed