{"_id":"694ee1fc2f386d90ee0f9537","slug":"seventeen-new-permits-were-approved-at-the-divisional-transport-authority-meeting-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165905-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में 17 नए परमिट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में 17 नए परमिट स्वीकृत
Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने कोहरे को देखते हुए सभी प्रकार के वाहनों के परमिट धारकों को 13 बिंदुओं पर निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक दिसंबर 2025 से सीएनजी, ईवी, बीएस-6 और वीआई डीजल इंजन से संचालित वाणिज्यिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति है, जबकि बसों के लिए यह व्यवस्था एक नवंबर 2026 से लागू होगी। इसे परमिट की शर्तों में शामिल करने की स्वीकृति दी गई। सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने का निर्णय भी लिया गया। कई परमिटों के हस्तांतरण को स्वीकृति दी गई। एक वाहन द्वारा बार-बार अधिक भार ढोने के मामले में 11 से अधिक चालान पाए जाने पर प्राधिकरण ने पूर्व नीति के अनुसार उसका परमिट निरस्त करने का निर्णय लिया। वहीं ऊन से कैराना वाया हौसंगपुर, भूरा मार्ग पर निजी बस संचालकों को 17 नए परमिट स्वीकृत किए गए। तीन मार्गों पर मार्ग विस्तार के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक में डीएम मनीष बंसल, उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरिशंकर सिंह, आरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह आदि रहे।