फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven trains including Nauchandi arrived late, passengers troubled

Saharanpur News: नौचंदी समेत सात ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्री परेशान

Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven trains including Nauchandi arrived late, passengers troubled
सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नौचंदी समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, साथ ही कई यात्रियों ने टिकट भी रद्द कराए।
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ महीने से ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा हो रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय से 11 घंटे की देरी से सहारनपुर में आई। इसके अलावा अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू ट्रेन एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू ढाई घंटे, दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटे पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर, दरभंगा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस भी लेट आई। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही। सबसे ज्यादा परेशानी नौचंदी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को हुई। लेट ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार कराया। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। कई यात्री मोबाइल में रेलवे के एप पर ट्रेनों की लोकेशन चेक करते रहे। वहीं, काफी यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने से टिकट रद्द कराकर अपना रिफंड वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed