फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seven people injured in collision between Bolero and Alto

Saharanpur News: बोलेरो और ऑल्टो की भिड़ंत में सात लोग घायल

Fri, 16 Oct 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in collision between Bolero and Alto
चिलकाना। थाना क्षेत्र में गांव संगमौर से माहेश्वरी जाने वाले मार्ग पर बोलेरो और ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

गांव बुड्ढाखेड़ा से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग साइफन की तरफ आ रहे थे, जबकि गांव दाबकी निवासी कुछ लोग ऑल्टो कार में बैठकर माहेश्वरी होते हुए संसारपुर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों कार रजबाहे की पटरी पर आपस में टकरा गई। हादसे में शोयब, मुनीर, अमरीन, शोएब, सैफ, कैफ समेत सात लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed