{"_id":"67feaf0d2c11564c8b0d39e7","slug":"seven-complaints-were-received-in-the-public-hearing-organized-in-the-municipal-corporation-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-147282-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में आई सात शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में आई सात शिकायतें
विज्ञापन
फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल सात शिकायत आई। इनमें से एक का तुरंत निस्तारण करा दिया गया, जबकि बाकी के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वार्ड नौ मनोहरपुर के रोहित सैनी ने मनोहरपुर श्मशान घाट का रास्ता पक्का कराने तथा उसकी चहारदीवारी कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर नगरायुक्त ने श्मशान भूमि की पैमाइश कराने तथा सड़क बनाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वार्ड 12 भीमसेन वाली गली से अवैध गाड़ियों को हटवाने, वार्ड 39 नाजिरपुरा में जनसेवा केंद्र के पास पानी लीकेज ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, जीएम जलकल पुरुषोत्तम कुमार मौजूद रहे।