फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Settlement of 130529 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 130529 वादों का निस्तारण

Sat, 12 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Settlement of 130529 cases in National Lok Adalat
दीपानी कचहरी में राष्ट्रीय लोकअदालत का शुभारंभ करती जिला जज बबीता रानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज बबीता रानी के निर्देशन में 1,30,529 वाद निस्तारित हुए। दीवानी कचहरी, देवबंद कोर्ट, कलेक्ट्रेट सहित जनपद की समस्त तहसीलों में वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी सभाकक्ष में जिला जज बबीता रानी सहित न्यायिक अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। अगर छोटे-छोटे चालानी वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो जाएं तो वादकारियों को अर्थदंड की कम राशि देकर लाभ दिलाया जा सकता है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर ने कहा कि अत्याधिक प्रचार-प्रसार करने की वजह से इस बार बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारीगण सहित न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

दीपानी कचहरी में राष्ट्रीय लोकअदालत का शुभारंभ करती जिला जज बबीता रानी

दीपानी कचहरी में राष्ट्रीय लोकअदालत का शुभारंभ करती जिला जज बबीता रानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed