फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Session started, students did not get books

सत्र शुरू होने के ढाई माह बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिली किताबें

Mon, 13 Jun 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Session started, students did not get books
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू हुए करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन किताबों का अभी तक कोई अता पता नहीं है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बीच 16 जून से पुन: विद्यालय खुल रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना किताबों के ही सत्र को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत परिषदीय एवं एडेड विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को किताबें नि:शुल्क मिलती हैं। यह किताबें शासन के द्वारा क्रय कर बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी जाती हैं, जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग उक्त किताबों को विद्यालयों में भेजता है। जहां शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को किताबों का वितरण किया जाता है। विद्यालयों में सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से हो जाती है। ऐसे में किताबें एक अप्रैल तक विद्यार्थियों को उपलब्ध हो जानी चाहिए, लेकिन सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते कभी भी समय से किताबें उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इस बार भी यही स्थिति है। जनपद में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 1438 हैं। इनमें करीब 2.20 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से 21 मई तक विद्यार्थियों ने पुरानी किताबों या ज्यादातर से बिना किताबों के कक्षाएं की, जबकि नए नामांकित करीब 30 हजार विद्यार्थियों को भी अभी तक कोई किताब नहीं मिली है। 21 मई को ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो चुकी थी, जो 16 जून तक चलेंगी। इस बीच किताबें आ जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक नहीं आई।
विज्ञापन

दो दिन पहले मिला क्रय आदेश जारी करने का आदेश
जो किताबें एक अप्रैल तक विद्यार्थियों को मिल जानी चाहिए थी। उन किताबों के लिए क्रय आदेश जारी करने के लिए शासन से दो दिन पहले यानी 11 जून को आदेश जारी किया गया है। इसके बाद फर्मों के माध्यम से किताबें विभाग को उपलब्ध कराई जाएंगी। जिनके विद्यालय पहुंचने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों के लिए किताबें अभी नहीं आई हैं। हाल ही में किताबों के लिए क्रय आदेश जारी किया जा चुका है। जुलाई माह में किताबें विभाग को उपलब्ध हो जाएंगी, जिसके बाद उन्हें बच्चों को सौंप दिया जाएगा।
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed