फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Serious allegations against Maulana Saad

मौलाना साद पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Serious allegations against Maulana Saad
सहारनपुर। लॉकडाउन में तब्लीगी जमात को लेकर सुर्खियों में आए मौलाना साद पर एटीएस के गवाह नितिन पंत ने गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बालाजी घाट निवासी नितिन पंत एटीएस का गवाह है। उसने जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप कई लोगों पर लगाया था। इसके बाद विश्व अखाड़ा परिषद के संपर्क में आकर नितिन पंत ने दोबारा हिंदू धर्म अपनाया था। नितिन पंत धर्मांतरण के मामले में एटीएस का गवाह है, जिसको सुरक्षा भी मिली हुई है। अब नितिन पंत ने कांधला निवासी मौलाना साद पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। पत्र में उसने मौलाना पर विदेशों से धन फंडिंग का भी आरोप लगाया है। वहीं, एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि नितिन पंत ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। यदि जनपद का कोई मामला बनता होगा तो कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed