फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sending parcel abroad will be easy

सहारनपुर: विदेश में पार्सल भेजना होगा आसान

Fri, 10 Feb 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sending parcel abroad will be easy
सहारनपुर। विदेश में पार्सल भेजना अब लोगों के लिए आसान होगा। क्योंकि, कई प्रक्रिया को इसके लिए आसान किया गया है। इसी के तहत प्रधान डाकघर को डाक निर्यात के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, पहले विदेश में डाक या पार्सल भेजने के लिए लोगों को कई लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह सारी प्रक्रिया आसान कर दी गई हैं। डाक अधिकारी के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति डाकघर के पोर्टल पर अपनी आईडी बना सकता है। इसके साथ ही पार्सल व डाक बुक करा सकता है। इसके बाद उसका पंजीकरण कस्टम कार्यालय पहुंच जाएगा और पोर्टल पर ही सभी प्रक्रिया पूूरी होने के बाद मैसेज मिल जाएगा। इसके बाद आवेदन करने वाला व्यक्ति प्रधान डाकघर पर अपना पार्सल जमा करा देगा, जिसके बाद उसके बताए पते पर पार्सल को पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह मिलेंगी सुविधाएं
-- डाकघर निर्यात केंद्र पर पोस्टल बिल ऑफ एक्सपोर्ट के जरिए कस्टम क्लियरेंस इलेक्ट्राॅनिक अनुमोदन मिलेगा।
-- सामान व डाक को पैकिंग करने की व्यवस्था भी होगी।
-- फार्म भरने के लिए अलग से काउंटर लगेगा, जिस पर कर्मचारी व्यक्ति की पूरी मदद करेंगे।
प्रधान डाकघर को निर्यात डाकघर के रूप में विकसित किया गया है। विदेश में पार्सल भेजना अब लोगों के लिए आसान हो जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।----राधे श्याम, प्रवर अधीक्षक डाकघर, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed