फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Send the names of the claimants to the party high command

Saharanpur News: दावेदारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे

Thu, 13 Apr 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Send the names of the claimants to the party high command
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद पर प्रमुख पार्टियों ने अपने दावेदारों की सूची तैयार कर ली है। प्रत्याशी की घोषणा अब हाईकमान द्वारा लखनऊ से की जाएगी। भाजपा में दावेदारों की फहरिस्त सबसे बड़ी है। यहां पर 24 दावेदारों ने महापौर का टिकट मांगा है। सपा में भी टिकट को लेकर खींचतान है, जबकि कांग्रेस और आप के दावेदार कम हैं। माना जा रहा है कि भाजपा और सपा शुक्रवार की रात तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। मेयर पद पर बसपा काजी परिवार की खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा के महापौर प्रत्याशी पर सबकी नजर है। भाजपा में 24 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। बृ़हस्पतिवार को मेरठ में क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्याय मोहित बेनीवाल आदि के समक्ष जिला संगठन के नेताओं ने जिले की सभी 12 निकायों के दावेदारों की लिस्ट सौंप दी है। महापौर पद के दावेदारों की सूची में डॉ. अजय कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, भगत सिंह, शशि वालिया, राजकुमार राजू, पुष्पेंद्र चौधरी, रामकुमार सैनी, ओमपाल पांचाल, वीरेंद्र गुर्जर, डॉ. राजीव चौधरी के नाम प्रमुख बताए गए है। इनमें से कोर कमेटी तीन नामों का चयन कर पार्टी हाईकमान को शुक्रवार को ही सौंप देगी। सपा-रालोद गठबंधन में भी जिले की 12 निकायों में टिकटों का बंटवारा भी शुक्रवार यानि आज होगा। नगर निगम में महापौर पद के लिए सपा की ओर से 13 दावेदार सामने आए है। इनमें सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक के भाई नूर आलम मलिक की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, पूर्व विधायक मसूद अ्ख्तर, अब्दुल गफूर, विनीत सैनी, परीक्षित वर्मा आदि शामिल है। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद का कहना है कि सभी नाम हाईकमान को भेज दिए है। शुक्रवार को दिल्ली में बैठक के उपरांत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस में महापौर पद के लिए सात दावेदार और आम आदमी पार्टी में दो दावेदार सामने आए है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कहना है कि सात दावेदार आवेदन किया है, जल्द हाई कमान प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का प्रत्याशी घोषित होते ही सरगर्मी होगी तेज
भाजपा महापौर का प्रत्याशी घोषित होते ही नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी। इसके बाद ही सपा और कांंग्रेस भी मेयर प्रत्याशी की घोषणा करेगी।
पार्षद पद के प्रत्याशी की सूची भी होगी जारी
शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह नगर निगम के 70 वार्डों पर भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर देगी। 70 वार्डों पर करीब 400 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशी के नाम लगभग तय हो गए हैं। इनकी घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed