{"_id":"62c084d9992ca416f3362f65","slug":"semester-examination-forms-will-be-filled-online-from-july-4-saharanpur-news-mrt5953905137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जुलाई से ऑनलाइन भरे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जुलाई से ऑनलाइन भरे जाएंगे सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सेमेस्टर प्रणाली के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम की 2021-22 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा इसी माह में होना प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा के लिए पहले सेमेस्टर में अर्ह विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरे जाएंगे।
परीक्षा के लिए आवेदन के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in के माध्यम से होंगे। आवेदन फार्म भरने के लिए अपने मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी का प्रयोग करेंगे। एक मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी से एक ही फार्म का पंजीकरण किया जाएगा। समस्त संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म पर अलग से फोटो न चिपकाएं। अन्यथा की दशा में परीक्षा फार्म निरस्त किया जा सकता है। विद्यार्थी अपना परीक्षा फार्म ध्यान से भरे, क्योंकि परीक्षा फार्म केवल एक बार ही भरा जाएगा। परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से ही जमा होगा। किसी भी स्थिति में ड्राफ्ट आदि स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन शुल्क की प्रति परीक्षा फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। छात्र द्वारा फार्म के साथ लगाए जाने वाले संलग्नकों में प्रत्येक संलग्नक के दाहिनी ओर शीर्ष पर अपने फॉर्म की संख्या अंकित करना कतई ना भूलें। पूर्ण रूप से भरे गए परीक्षा फार्म को परीक्षार्थी द्वारा स्वयं संबंधित महाविद्यालय में जमा कराना होगा। महाविद्यालय का यह दायित्व होगा कि वह प्रत्येक प्राप्त परीक्षा फार्म की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि फार्म के साथ वांछित संलग्नक लगाए गए हैं या नहीं। महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को प्राप्त कराए गए परीक्षा फार्मों में यदि उपरोक्त वर्णित निर्देशों के संबंध में कोई त्रुटि विश्वविद्यालय स्तर पर पाई जाती है और इस कारण से किसी छात्र का परीक्षा फार्म निरस्त होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित छात्र और महाविद्यालय के प्राचार्य या निदेशक की होगी।
महाविद्यालयों के लिए निर्देश
महाविद्यालय यह ध्यान रखें कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के फॉर्म नोमिनल रोल लिस्ट के साथ विश्वविद्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करा दें। फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने के समय महाविद्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कंप्यूटर एजेंसी द्वारा निर्मित ऑनलाइन नॉमिनल रोल लिस्ट, जो संस्थान के पोर्टल पर प्रेषित की गई है। वह केवल यहीं जमा होगी संस्थान द्वारा अपने स्तर से निर्मित कोई भी सूची स्वीकार नहीं होगी। फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने के समय विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए सभी अग्रिम देयकों का समायोजन कराकर लेखा विभाग द्वारा जारी अदेयता प्रमाणपत्र की छाया प्रति परीक्षा फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। महाविद्यालयों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सेमेस्टर प्रणाली के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में किसी भी विद्यार्थी को दो वर्षों का परीक्षा फार्म एक साथ न भरवाया जाए। अन्यथा की स्थिति में उनका परीक्षा फार्म स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय और छात्र की होगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां
विद्यार्थियों चार जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई रखी गई है। विद्यार्थियों द्वारा जरूरी पत्राजातों सहित भरे गए परीक्षा फॉम्र का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए संबंधित महाविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। महाविद्यालयों के द्वारा नॉमिनल सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है।