फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Self-tax system will soon be implemented in municipal bodies, tax will increase

Saharanpur News: नगर निकायों में जल्द लागू होगी स्वकर प्रणाली, बढ़ेगा टैक्स

Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Self-tax system will soon be implemented in municipal bodies, tax will increase
सहारनपुर। जिले के 11 नगर निकायों में जल्द ही स्वकर प्रणाली लागू होगी। नगर पालिका और नगर पंचायत में सर्वे अंतिम दौर में है। इससे बड़ी संख्या में नए मकान और दुकान गृहकर के दायरे में आ रहे हैं। इस बार जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के तहत सर्वे किया जा रहा है। इससे पुराने भवनों के भी वास्तविक क्षेत्रफल की जानकारी लेकर उन पर उसी अनुपात में कर का निर्धारण किया जा रहा है। इससे पहले कर वसूलने के लिए कोई निर्धारित मानक नहीं थे। नई कर प्रणाली के तहत इमारत के सामने की सड़क की चौड़ाई, मकान की प्रकृति आदि को ध्यान में रख कर गृहकर वसूला जाएगा। इससे जहां करदाताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिले में एक नगर निगम, चार नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं।
विज्ञापन


-----------------------

-देवबंद नगर पालिका के कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि फिलहाल 17111 मकान व दुकानों से गृह कर वसूला जा रहा है। इनमें 3500 कॉमर्शियल हैं। नया सर्वे अभी चल रहा है।
विज्ञापन


- गंगोह नगर पालिका परिषद 16481 भवनों से करीब 55 लाख रुपये सालाना गृहकर और 55 लाख रुपये सालाना जलकर टैक्स के रूप में वसूल करती है। नगर पालिका ईओ लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में 128 भवन कर मुक्त है। नया सर्वे में लगभग 400 भवन टैक्स के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सरसावा नगर पालिका में अब तक 4568 घरेलू तथा 1231 कॉमर्शियल भवनों से चालीस लाख रुपये से अधिक के कर की वसूली की जा रही थी। नया सर्वे होने के बाद 4742 घरेलू तथा 1586 कॉमर्शियल भवन कर के दायरे में आए हैं।

- नकुड़ नगर पालिका में कुल 5060 खातों में लगभग 200 खाते नए हैं। इनमें 1132 कॉमर्शियल व 3828 नाॅन कॉमर्शियल हैं। यहां पर सालाना वसूली करीब 11 लाख रुपये है।

-अंबेहटा नगर पंचायत से करीब 3500 मकानों से पांच लाख रुपये सालाना गृहकर वसूला जाता है। नया सर्वे होने के बाद करीब 700 घर और इसके दायरे में आएंगे।

-नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में 4471 मकान गृहकर के दायरे में थे, जिनसे 11 लाख 90 हजार रुपये की वसूली होती थी। नए सर्वे के बाद 5410 करदाता हो गए हैं।

- बेहट नगर पंचायत में 2790 घरेलू तथा 1100 कॉमर्शियल इमारतों से करीब 14 लाख रुपये की सालाना वसूली गृहकर की होती है। नए सर्वे में करीब 500 इमारतों के बढ़ने की संभावना है।

-रामपुर मनिहारान नगर पंचायत के 6686 घरों से करीब 45 लाख रुपये गृहकर के रूप में लिए जा रहे हैं।

-नानौता नगर पंचायत में 5668 घरेलू और 3175 कॉमर्शियल मकानों से सालाना वसूली साढ़े 15 लाख रुपये होती है। नया सर्वे होने के बाद यहां करीब 400 घरेलू तथा पचास कॉमर्शियल इमारतें बढ़ी हैं।


-तीतरों नगर पंचायत में वर्तमान में 2356 घरों से आठ लाख 12 हजार रुपये गृह कर के रूप में वसूल किए जा रहे हैं। नए मकानों का सर्वे अभी चल रहा है।

-छुटमलपुर नगर पंचायत नवगठित है। यहां पहली बार टैक्स लिया जाएगा। नए सर्वे के अनुसार यहां करीब पांच हजार घरेलू और कॉमर्शियल इमारतें चिन्हित की गई हैं।

-------------------------------------------

सभी नगर निकायों में होगा ई-टैक्स शुरू, ऑनलाइन होगी फीडिंग

जल्दी ही जनपद की सभी नगर निकायों में ई टैक्स शुरू होगा। इसके लिए शासन द्वारा ई नगर सेवा पोर्टल बनाया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश भर के नगर निकायों को जोड़ा जा रहा है। साफ्टेवयर बनाकर उसमें डाटा फीड किया जा रहा है। शासन से आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद से चालू कर दिया जाएगा। इसमें टैक्स बिल और भुगतान दोनों ऑनलाइन होंगे। इससे गृहकर और जल कर की वसूली में भी पारदर्शिता बनेगी। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों की आमदनी में भी इससे बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed