फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Self-defense tips given to students through judo

छात्राओं को जूडो के जरिए बताए आत्मरक्षा के गुर

Mon, 09 Nov 2020 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Self-defense tips given to students through judo
छात्राओं को जूडो के जरिए बताए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

बेहट/छुटमलपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को जूडो की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य किसी भी विषम परिस्थिति में छात्राओं को खुद को सुरक्षित रखना था।

सोमवार को कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई। साथ ही नारी के खानपान पर भी विचार-विमर्श किया गया। छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रचार्य डॉ. नीतू यादव के अलावा डॉ. शरद चौधरी, डॉ. यामिनी पांडेय, डॉ. बेगराम, डॉ. यजुविंद्र कुमार व डॉ. शालिनी सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। छुटमलपुर के अलीपुर संभालकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुशीला ने किशोरियों और महिलाओं को माहवारी प्रबंध के प्रति जागरुक किया। उन्होंने किशोरियों को सेनेटरी पैड भी बांटे। अजरा, नीलम मौर्य, मधुबाला, शिवानी, रेखा, सुदेश, शबाना, गुलशाना आदि महिलाएं रहीं। छुटमलपुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में अध्यापिका अंजलि आर्य ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव पर चर्चा की। जकीरा, आशिया, सोफिया, जोया, गुलशाना, सुल्ताना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed