फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Selection of 12 players from Saharanpur in UPCL

Saharanpur News: यूपीसीएल में सहारनपुर के 12 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Selection of 12 players from Saharanpur in UPCL
-रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, करण शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित यूपीसीएल में सहारनपुर के 12 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में जगह मिली है। यह खिलाड़ी लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मेरठ, काशी और गोरखपुर की टीमों की ओर से खेलते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 12 खिलाड़ियों के चयन से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
अपेक्स काउंसिल के सदस्य साजिद उमर ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के लिए सहारनपुर के शानू सैनी, प्रांजल सैनी और आकिब खान का चयन कानपुर सुपरस्टार के लिए हुआ है। कुणाल त्यागी, मोहम्मद जावेद, प्रशांतवीर नोएडा सुपर किंग्स के लिए चुने गए हैं। मोहम्मद अमान, नदीम मलिक, मुकेश कुमार का चयन लखनऊ फाल्कंस के लिए किया गया है। शोएब सिद्दीकी का चयन मेरठ मावेरिक्स, रजत संसेरवाल का चयन काशी रुद्र और अब्दुल रहमान का चयन गोरखपुर लायंस के लिए हुआ है। सहारनपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि यूपीसीएल के शुरू होने से सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मोहम्मद अकरम ने भी इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल, विनय कुमार, सचिन सैनी, अर्जुन चौहान, भावना तोमर, मृदुल गर्ग आदि ने भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed