फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeking economic reservations

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

Tue, 10 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 10 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seeking economic reservations
महाराणा प्रताप जयंती पर नगर में जुलूस निकालते क्षत्रिय समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और जिला राजपूत सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरक्षण को जाति के बजाए आर्थिक आधार पर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे सर्व समाज का सम्मान करते हैं, लेकिन उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को मल्हीपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर तरक्की की राह पर चलना चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री आभार जताया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज सर्व समाज का सम्मान करता है, लेकिन किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाति आधारित आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण किए जाने की मांग की। कहा कि घड़कौली हो या अन्य प्रकरण राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दलित समाज को इसे समझना होगा। वक्ताओं ने घड़कौली प्रकरण को लेकर 15 मई को ग्राम बढेड़ी घोघू में महापंचायत करने की घोषणा करते हुए निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग की। पूर्व सांसद जगदीश राणा, विधायक महावीर राणा, एमएलएसी हेम सिंह पुंडीर, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर एवं सुखवीर सिंह पुंडीर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरुण राणा, विजयपाल तोमर, कार्तिकेय राणा, प्रियंवदा राणा, मानवीर पुंडीर, साहब सिंह पुंडीर, विश्वनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, रणदीप पुंडीर, कुलदीप चौहान, नरेश चौहान, आदि ने विचार रखे।


अध्यक्षता ठाकुर हुकुम सिंह और संचालन तेजवीर सिंह, धर्मवीर सिंह और डॉ. कुशलपाल सिंह पुंडीर ने किया। संजय राणा, शिवकुमार राणा, अनिल ठाकुर, विजयंत राणा, संजू राणा, मांगेराम चौहान, अमरीश राणा, दुष्यंत राणा, बिजेंद्र राणा, अनुज राणा, भीम सिंह ढिक्का, सोनेंद्र राणा, किरणपाल राणा, नीरज चौहान, कुलवीर राणा, ऋषिपाल राणा, हरनरेंद्र सिंह, मनोज राणा, रामबोल सिंह, धर्मवीर सिंह पुंडीर, अंकित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed