फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seeing the mess in Pandhoi, the divisional commissioner got angry

पांवधोई नदी में गंदगी पर खफा हुए मंडलायुक्त, लगाई फटकार

Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess in Pandhoi, the divisional commissioner got angry
पांवधोई नदी का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने शुक्रवार को बाबा लालदास बाडे़ के समीप पांवधोई नदी की सफाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नदी में व्याप्त गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लालदास के बाड़े और हाजी कमाल की दरगाह के आसपास के क्षेत्र को हैरिटेज के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बाबा लालदास के बाडे़ के समीप पांवधोई नदी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नगरायुक्त को निर्देश दिए कि प्रथम चरण में पांवधोई की सफाई को आगे बढ़ाकर स्मार्ट सिटी या किसी अन्य योजना के तहत पुनर्जीवित किया जाए। उन्होंने कहा कि लालदास के बाडे़ और हाजी कमाल की दरगाह के आसपास के क्षेत्र को हैरिटेज के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि पांवधोई को सफाई कराकर आचमन के लायक बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पांवधोई नदी के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए कलेक्शन सेंटर के बाहर बिखरे कूड़े पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इस कूड़े को तत्काल उठवाने तथा बैरीकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने इससे पूर्व दो दिन पहले बुधवार को जोगियान पुल, दाल मंडी पुल और खुमरान पुल पर जायजा लेकर पांवधोई को साफ कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर साफ कराया जा रहा है। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन व उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed