फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   see dream

सपने ऐसे देखो जो सोने न दें

Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का शनिवार को जिलाधिकारी ने किया। फेयर में पहले दिन मेधावियों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर कॅरियर की राह को आसान बनाया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक   चले फेयर में हर घंटे लकी ड्रा निकाले गए।  
विज्ञापन


दसवीं और 12वीं के मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग के जरिये बेहतर कॅरियर के टिप्स दिए गए। 
विज्ञापन


कोर्ट रोड स्थित होटल द ताज में आयोजित एजुकेशन फेयर का जिलाधिकारी पवन कुमार ने शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम पवन कुमार, एसडीएम सदर राहुल पांडेय, ग्लोकल विश्वविद्यालय से खालिद और दिशा भारती कॉलेज से राजीव अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेयर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विख्यात इंस्टीट्यूट की ओर से स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं को कॅरियर की जानकारी दी गई। डीएम और एसडीएम ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी ली। फेयर में शहर से देहात तक के मेधावियों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया। 

तत्पश्चात कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि एजुकेशन फेयर में दसवीं और 12वीं पास मेधावियों को कॅरियर की सही दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि फेयर में पश्चिमी उप्र में प्रमुख इंस्टीट्यूट आए हुए है।


ऐसे में छात्रों को छात्र छात्राएं आसानी पूर्वक कॅरियर की राह चुन सकेंगे। सफलता वह है जो आपके साइन को ऑटोग्राफ में बदल दें।  एसडीएम सदर राहुल पांडेय ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी आगे की पढ़ाई को लेकर जो भी निर्णय लेंगे वहीं पढ़ाई उनका भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed