फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security forces recruitment examination

कड़ी सुरक्षा में सेना भर्ती परीक्षा

Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Security forces recruitment examination
Students take exams. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न करा ली गई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेना के साथ ही प्रशासनिक स्तर से भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। देहरादून रोड दिनभर पूरी तरह से सील रहा। 
विज्ञापन


रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग स्कूल में मंगलवार को सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए देशभर के करीब दस हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। तीन पालियों में हुई परीक्षा की पहली पाली सुबह आठ बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


ऐसे में ज्यादातर अभ्यर्थी सोमवार की रात ही सहारनपुर पहुंच चुके थे। पहली पाली सुबह आठ बजे से दस बजे, दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तथा तीसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पालियों में करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री देहरादून रोड स्थित चेतक द्वार से थी। ऐसे में तमाम अभ्यर्थियों को चेतन द्वार के सामने मैदान में इकट्ठा किया गया था।

अभ्यर्थियों को कोई तकलीफ न हो। इसके लिए देहरादून रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद थी। यातायात विभाग ने दो दिन पहले ही रूट डायवर्जन की घोषणा कर दी थी।

सोमवार की रात आठ बजे से शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई थी। शहर की सीमावर्ती चौकियों और थानों पर बैरीकेटिंग लगाकर भारी वाहनों को वापस किया गया। रूट डायवर्जन मंगलवार की देर शाम तक प्रभावी रहा।
 
 सेना भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी सक्रिय दिखे। एडीएम-ई समेत अनेक अधिकारी सुबह से ही सेना भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया।


पुलिस अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। चौराहों खासकर डॉ. अंबेडकर चौक, जेल चुंगी पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। पुलिस बल के साथ भारी संख्या में सिविल ड्रेस में अधिकारी रेलवे स्टेशन से लेकर रिमाउंट डिपो तक चौकस रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed