फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Security arrangements remained tight on the arrival of CM and former CM

Saharanpur News: सीएम और पूर्व सीएम के आगमन पर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements remained tight on the arrival of CM and former CM
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के आने के दौरान यातायात बंद के दौरान पैदल जाते परिवार
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे से रविवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिले में आगमन से लेकर रवाना होने तक अधिकारी और पुलिस अलर्ट मोड पर रही। वहीं, अधिकारी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने के बाद काफिला अंबाला रोड होते हुए सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचा। निर्धारित मार्ग पर पुलिसकर्मियों ने चप्पे-चप्पे की निगरानी रखी। सर्किट हाउस मार्ग पर बने कट को भी बंद कर दिया था, ताकि किसी की आवाजाही न हो सके। मुख्यमंत्री से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विभिन्न विवाह समारोह में शामिल से भी अधिकारी अलर्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पूरी सतर्कता दिखाई। पुलिस, पीएसी, यातायात और खुफिया इकाइयों ने सभी संवेदनशील स्थानों पर भी निगाह बनाए रखी। बैरिकेडिंग और रूट प्रबंधन के लिए विशेष टीमें लगाई गईं। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।

सीएम का काफिला गुजरने से कुछ मिनट पहले बेरीकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री के दौरा सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed