फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Second phase of special routine vaccination will start from February 13

सहारनपुर: 13 फरवरी से चलेगा विशेष नियमित टीकाकरण का दूसरा चरण

Thu, 09 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Second phase of special routine vaccination will start from February 13
सहारनपुर। विशेष नियमित टीकाकरण पखवाड़े का दूसरा चरण 13 फरवरी से शुरू होगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि प्रदेश सरकार मीजल्स रूबेला उन्मूलन एवं सभी वैक्सीन रोधी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए शून्य से पांच तक आयु वर्ग के छूटे हुए बच्चों का आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से घर-घर सर्वे कराया गया। सर्वे में 4,74,138 बच्चों को सर्वे में चिह्नित किया। सर्वे में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के लिए नौ जनवरी से 20 जनवरी तक प्रथम चरण का पखवाड़ा चला। इसी क्रम में अब दूसरा चरण 13 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। दूसरे चरण में पेंटा के प्रथम टीका 5502, दूसरा 4859 और तीसरा टीका 4743 बच्चों को लगाया जाएगा। मीजल्स रूबेला का पहला 5936 और दूसरा 6673 बच्चों को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed