{"_id":"63f663087944ef6f610b7feb","slug":"searching-for-a-child-with-a-drone-camera-saharanpur-news-c-14-1-129378-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ड्रोन कैमरे से की बच्चे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ड्रोन कैमरे से की बच्चे की तलाश
Thu, 23 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कृष्णा पुरम कॉलोनी से लापता हुए बच्चे का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने ढमोला नदी पर पांच किमी तक ड्रोन कैमरा उड़ाकर बच्चे की तलाश, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
कोतवाली सदर बाजार की कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी सात वर्षीय वर्धमन उर्फ मानू राणा पुत्र डिंपल 17 फरवरी की शाम घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा पाई। इससे गुस्साए परिजन और क्षेत्रवासी मंगलवार की शाम सड़क पर उतरकर जुलूस भी निकाला था तथा डीआईजी कार्यालय पर हंगामा किया था, जिस जगह से बच्चा लापता हुआ है, वहां से ढमोला नदी नजदीक है। पुलिस ने बच्चे के नदी में डूूबने की भी आशंका जताई थी। इसी के चलते बुधवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ढमोला नदी के ऊपर पांच किलोमीटर तक ड्रोन कैमरा उड़ाकर बच्चे की तलाश, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि बच्चे को तलाशने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।